फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   साइड लगने पर दो पक्षों में मारपीट, अफरातफरी मची

साइड लगने पर दो पक्षों में मारपीट, अफरातफरी मची

Sun, 06 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
साइड लगने पर दो पक्षों में मारपीट, अफरातफरी मची
साइड लगने पर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

खतौली। ढाकन चौक पर बाइक की साइड लगने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट होने पर एक पक्ष ने घर पर हमला कर युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर एकत्र भीड़ को खदेड़ा और घटना की जानकारी ली।

मोहल्ला देवीदास निवासी विनोद बाइक से शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब अपने घर जा रहा था। ढाकन चौक के पास बाइक की साइड ढाकन चौक निवासी राहुल के छोटे भाई को लग गई। साइड लगने को लेकर राहुल और विनोद के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट होने पर विनोद मोहल्ले में पहुंचा और अपने पक्ष के लोगों को साथ लेकर राहुल के मकान पर आ गया। राहुल पक्ष का आरोप है कि विनोद व उसके पक्ष के लोगों ने उनके मकान पर हमला करते हुए परिवार के लोगों के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। मारपीट को लेकर मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। झगड़े की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचे से पूर्व ही आरोपी फरार हो गए थे। मौके पर एकत्र भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा। इसके बाद पुलिस ने लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस मामले की अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed