फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में दबोचे हाइवे के अंतर्राज्यीय लुटेरे

मुठभेड़ में दबोचे हाइवे के अंतर्राज्यीय लुटेरे

Sun, 28 Oct 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचे हाइवे के अंतर्राज्यीय लुटेरे
अंतरराज्यीय गिरोह के पांच लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों के साथ ही उनसे लूट का माल खरीदने वाले तीन व्यापारियों को भी गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। लुटेरों के कब्जे से हाल ही में जानसठ रोड पर चालक-क्लीनर को बंधक बनाकर लूटे गए माल के तीन सौ से अधिक पेटियों के साथ ही लूटी गई कार, पांच लाख से अधिक की नकदी और असलाह बरामद किया गया है।

पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों हाईवे पर हुई लूटपाट की कई घटनाओं के मद्देनजर सीओ मंडी योगेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। शनिवार देर रात पुलिस टीम ने जानसठ रोड पर मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाश मुसरत निवासी गांव सौदत परीक्षितगढ़, मेहताब उर्फ कलुवा निवासी इंद्रा गढ़ी हापुड़ देहात, आमिर निवासी श्यामनगर लिसाढ़ीगेट मेरठ, वसीम निवासी भगवानपुर परीक्षितगढ़ और यूसुफ निवासी गजरौला अमरोहा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूट की बिना नंबर की स्विफ्ट कार, लूटे गए माल की 335 पेटी, चार तमंचे-कारतूस और 5.17 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर कपिल त्यागी उर्फ सोनू निवासी नारंगपुर सरधना, रिंकू राठौर निवासी प्रगति विहार खोड़ा गाजियाबाद और राजकिशोर निवासी सेक्टर-24 नोएडा को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त तीनों व्यापारी हैं, जो लुटेरे गिरोह से लूट का माल खरीदकर उसे देहात क्षेत्र में सप्लाई करते थे। एसपी सिटी ने लुटेरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह द्वारा 15 हजार रुपये का नकद इनाम दिए जाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed