फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रोहाना लूट कांड में खाली हाथ है पुलिस

रोहाना लूट कांड में खाली हाथ है पुलिस

Sun, 14 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
रोहाना लूट कांड में खाली हाथ है पुलिस
रोहाना लूट कांड में खाली हाथ पुलिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोहाना में शुक्रवार देर रात होटल कर्मियों व वाहन चालकों को बंधक बनाकर की गई लूट मामले में पुलिस 48 घंटे बाद भी खाली हाथ है। लुटेरों का सुराग लगना तो दूर, पुलिस अब तक लुटेरे गिरोह को चिह्नित तक नहीं कर पाई है। वहीं, करीब एक पखवाड़े पूर्व रोहाना में ही बड़कली मोड़ पर बिजलीघर के कैशियर से हुई लूट में भी पुलिस को बदमाशों का सुराग नहीं मिला है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहाना में स्टेट हाईवे-58 पर शुक्रवार देर रात छह नकाबपोश लुटेरों ने नीलकंठ होटल व रजत धर्मकांटे पर होटल कर्मियों व मालिक के साथ ही कई वाहन चालकों को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट की थी। हैरत यह कि घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मलीरा स्टैंड पर हादसे में हुई युवक की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ था, जिसके चलते आला अफसर फोर्स के साथ वहीं मौजूद थे। इसके बावजूद बेखौफ बदमाशों ने वहां से कुछ दूरी पर ही लूटपाट कर सनसनी फैला दी थी। करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराया था। मामले को पुलिस ने अमित त्यागी की तहरीर पर चोरी में दर्ज किया था। सनसनीखेज लूट कांड में 48 घंटे बाद भी थाना पुलिस लुटेरों का सुराग लगाना तो दूर, उन्हें चिह्नित तक नहीं कर पाई है। वहीं, करीब एक पखवाड़े पूर्व दो लुटेरों ने रोहाना बिजलीघर के कैशियर से बड़कली मोड़ पर तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी लूट ली थी। पुलिस अब तक इस लूटकांड में भी लुटेरों तक नहीं पहुंच सकी है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि लुटेरों की तलाश में टीम का गठन किया गया है और बहुत जल्द लुटेरे गिरोह को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed