{"_id":"6b032b57acd89a264c07bc29","slug":"five-accused-arrested-in-connection-with-stone-pelting-in-mainaputhi-sent-to-jail-meerut-news-c-73-1-mct1008-109514-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मैनापूठी में पथराव में पांच आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मैनापूठी में पथराव में पांच आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी में रंजिश के चलते संघर्ष व पथराव को लेकर पुलिस ने मुकदमे नामजद आरोपी सुल्तान, रिजवान, गुल्लू, इस्माईल, शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया। हालांकि मुकदमे में नामजद तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
बीते शुक्रवार की शाम को रंजिश के चलते साहिल व रिजवान पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ था। पथराव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मौके पर पुलिस ने लाठी फटकार कर किसी तरह से भीड़ पर नियंत्रण किया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आरोपी साहिल, शानू, सुल्तान, हिस्ट्रीशीटर शाहरूख उर्फ बावला व दूसरे पक्ष से सुहेल, फिरोज, रिजवान, नासिर के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मुकदमे में नामजद आरोपियों में से पांच आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।