फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, गंभीर

संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, गंभीर

Tue, 18 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, गंभीर
संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोतवाली क्षेत्र के किदवईनगर निवासी शहजाद पुत्र वसीम को रविवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लग गई। घटना के समय वह घर के बाहर खड़ा था। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए घायल युवक को लेकर सीधे मेरठ पहुंच गए। जहां उसे हापुड़ रोड पर शास्त्रीनगर स्थित शुभकामना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसकी जानकारी मिलने पर नौचंदी थाना पुलिस द्वारा शहर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस युवक को गोली लगने के संबंध में जांच कर रही है।


परिजनों पर धमकी देने का आरोप
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामवासियों ने डीआईजी ऑफिस में शिकायती पत्र सौंपा। पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिग बहन के साथ एक युवक ने दस अप्रैल को अपहरण के बाद दुष्कर्म किया था। किशोरी गर्भवती भी हो गई थी। जानकारी पर पीड़ित ने आरोपी के रसूलपुर दभेड़ी निवासी नईम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उधर, दूसरे पक्ष के लोग फैसले का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने आरोपी नईम और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed