फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   robbery in Sudhar market Woman purse snatched after she withdrew cash from bank

सुधार बाजार में सात दिन में चौथी लूट: बैंक से पैसे लेकर जा रही महिला से पर्स छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Fri, 25 Sep 2026 01:01 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा Published by: Nivedita Updated Fri, 25 Sep 2026 01:01 PM IST
सार

जिस क्षेत्र में लगातार लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं, वहां से थाना सुधार की दूरी भी एक किलोमीटर से कम है। इतना ही नहीं, यह इलाका लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग के समीप स्थित है और करीब एक किलोमीटर की दूरी पर भारतीय वायुसेना केंद्र भी है।

विज्ञापन
robbery in Sudhar market Woman purse snatched after she withdrew cash from bank
महिला से लूट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बैंक से रुपये निकलवाकर शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब फोटो स्टूडियो जा रही महिला को बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने निशाना बना लिया। लुटेरे महिला का पर्स छीनकर सुधार बाजार की ओर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करमजीत कौर घर में शादी समारोह के चलते फोटो एलबम का चयन करने के लिए जा रही थीं। उन्होंने लुधियाना बठिंडा राज मार्ग पर घुमाण लिंक रोड के समीप स्थित एचडीएफसी बैंक से 10 हजार रुपये निकलवाए। बैंक से बाहर निकलने के बाद वह फोटो स्टूडियो की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो नकाबपोश युवकों ने अचानक उनके पर्स पर झपट्टा मार दिया।
विज्ञापन


करमजीत कौर ने पर्स बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उनका मोबाइल फोन सड़क पर गिर गया। मोबाइल की ओर ध्यान जाने का फायदा उठाकर दोनों लुटेरे पर्स छीनकर बाइक से सुधार बाजार की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह के दौरान करीब एक किलोमीटर के दायरे में लूट की यह चौथी घटना है। खास बात यह है कि सामने आई वारदातों में महिलाओं को ही निशाना बनाए जाने की बात सामने आ रही है। इससे इलाके में लोगों, विशेषकर महिलाओं में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इससे पहले मनीषा कांसल से 18 हजार रुपये, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लूटे जाने की शिकायत थाना सुधार में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। इसी बीच अब करमजीत कौर के साथ हुई लूट की वारदात ने पुलिस की जांच और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

थाना एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर, फिर भी लगातार वारदातें
जिस क्षेत्र में लगातार लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं, वहां से थाना सुधार की दूरी भी एक किलोमीटर से कम है। इतना ही नहीं, यह इलाका लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग के समीप स्थित है और करीब एक किलोमीटर की दूरी पर भारतीय वायुसेना केंद्र भी है। पंजाब पुलिस और वायु सेना सुरक्षा दस्तों की लगातार पेट्रोलिंग होने के बावजूद सुधार बाजार और आसपास के क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों द्वारा महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
करमजीत कौर ने थाना सुधार के प्रभारी कुलविंदर सिंह से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार वारदात से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और कुछ युवकों से पूछताछ भी की जा रही है।


थाना सुधार प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि कुछ युवकों से पूछताछ जारी है और पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी लगे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed