फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba Road Accident High-Speed Pulsar Crashes into Parked Trailer in Darkness Youth Dies on the Spot

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: अंधेरे में खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी तेज रफ्तार पल्सर, युवक की मौके पर मौत

Fri, 25 Sep 2026 10:54 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2026 10:54 AM IST
सार

कटघोरा-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर अमलडीहा बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बनवार निवासी 21 वर्षीय सागर कंवर की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बिना संकेतक खड़े वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Korba Road Accident High-Speed Pulsar Crashes into Parked Trailer in Darkness Youth Dies on the Spot
कटघोरा में हुए भीषण हादसे में बाइक सवार की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरबा जिले के कटघोरा-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर अमलडीहा बस स्टैंड के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। अंधेरे में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार पल्सर बाइक जा घुसी। हादसे में 21 वर्षीय युवक सागर कंवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक सागर कंवर बनवार गांव का निवासी था और कटघोरा में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। अमलडीहा बस स्टैंड के पास अंधेरे में सड़क किनारे बिना किसी पार्किंग लाइट और संकेतक के एक ट्रेलर खड़ा था। तेज रफ्तार होने के कारण युवक को ट्रेलर दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे ट्रेलर में जा घुसी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार कि सिर में आई गंभीर चोट
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क किनारे जा गिरा और उसके सिर पर गंभीर चोट आई। हादसे के बाद बाइक की लाइट जलती रही, जिसे देखकर राहगीरों की नजर पड़ी। लोगों ने देखा कि युवक सड़क किनारे पड़ा हुआ है। इसके बाद तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बैतूल में संक्रामक बुखार का बढ़ा प्रकोप: अस्पताल की ओपीडी में उमड़े मरीज, रोज 1200 से अधिक पहुंच रहे लोग

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस घटना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर ट्रेलर और ट्रक चालक सड़क किनारे बिना किसी संकेतक के वाहन खड़ा कर देते हैं। कई बार ब्रेकडाउन गाड़ियां भी सड़क पर ही खड़ी रहती हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। अंधेरे में ये गाड़ियां दिखाई नहीं देतीं और बड़े हादसों का कारण बनती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई करने और पार्किंग लाइट अनिवार्य करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed