फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुत्रवधू के साथ किया बलात्कार

पुत्रवधू के साथ किया बलात्कार

Sat, 02 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पुत्रवधू के साथ किया बलात्कार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता के साथ उसके ससुर ने बलात्कार किया। पीड़िता की ओर से कराई गई रिपोर्ट दर्ज के आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता काफी समय से शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रह रही है। पीड़िता का पति भी करीब नौ माह पहले लापता हो गया था, जिसका आज तक सुराग नहीं मिल सका है। पीडिता का कहना है कि पति के गायब होने के बाद उसका ससुर उसके पास यहां आकर रहने लगा था। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात ससुर ने चाकू दिखाकर आतंकित करते हुए उससे बलात्कार किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार सुबह पीड़िता ने शहर कोतवाली पहुंच कर ससुर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने डॉक्टरी कराने के बाद पीड़िता की ओर से रेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपी ससुर इरफान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed