फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Financier surrenders at police station after shooting a young man dead

Delhi NCR News: फाइनेंसर ने युवक की गाेली मारकर हत्या के बाद थाने में किया सरेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
- पुलिस ने फाइनेंसर को किया गिरफ्तार, 10 लाख रुपये को लेकर था विवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के देवली एक्सटेंशन इलाके में फाइनेंसर ने 46 वर्षीय देवेन्द्र गुप्ता की बृहस्पतिवार देर शाम को गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने पीड़ित को दो गोलियां मारीं थीं। व्यक्ति की हत्या करने के बाद आरोपी फाइनेंसर मोहिद (36) ने तिगड़ी थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। तिगड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि 10 लाख रुपये के विवाद को लेकर हत्या की गई है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार देर शाम को हुई। देवेन्द्र गुप्ता की गर्दन पर गोली लगने के घाव मिले। उन्हें बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देवेंद्र गुप्ता प्राॅपर्टी डीलर का काम करते थे। आरोपी 36 वर्षीय मोहिद गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और कारतूस का एक खाली खोखा बरामद किया गया।
विज्ञापन

10 लाख रुपये का लेन-देन था
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी मोहिद फाइनेंस का काम करता था। उसने मृतक को 10 लाख रुपये दे रखे थे। बताया जा रहा है कि पीड़ित देवेंद्र गुप्ता पैसे नहीं लौटा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed