{"_id":"6aa42212993de5870e0b7c47","slug":"bareilly-zone-dominates-in-volleyball-defeats-lucknow-2-0-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105787-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वॉलीबॉल में बरेली जोन का दबदबा, लखनऊ को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वॉलीबॉल में बरेली जोन का दबदबा, लखनऊ को 2-0 से हराया
विज्ञापन
फोटो
ग्रेटर नोएडा। रिजर्व पुलिस लाइन्स सूरजपुर के खेल मैदान में चल रही 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा) प्रतियोगिता-2026 में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले हुए। वॉलीबॉल के पुरुष वर्ग में बरेली जोन की टीम ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की। बरेली ने पीएसी पूर्वी जोन को 2-0 और लखनऊ जोन 2-0 से हराया।
सेपक टकरा में भी विभिन्न वर्गों के मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग के क्वाड इवेंट में लखनऊ जोन और बरेली जोन के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। बरेली जोन ने 2-1 से जीत दर्ज की। वहीं, पुरुष वर्ग के डबल्स इवेंट में पीएसी पश्चिमी जोन ने लखनऊ जोन को 2-0 से हराया। शनिवार को सेपक टकरा के महिला रेगु इवेंट में चार क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे। ब्यूरो