फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four people, including a woman, injured in two road accidents; referred to the district hospital.

Meerut News: दो सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल, जिला अस्पताल रेफर

Fri, 11 Sep 2026 08:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Four people, including a woman, injured in two road accidents; referred to the district hospital.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाद अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों मामलों में देर शाम तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
पहला हादसा रोहटा- पूठ के बीच दहिया धर्मकांटे के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे तेज रफ्तार थ्रीव्हीलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रोहटा निवासी संजीव पुत्र सूरजपाल सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा रोहटा के पास एचपी पेट्रोल पंप के निकट हुआ। यहां आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार ढड़रा निवासी सरिता पत्नी सनी घायल हो गईं। दूसरी बाइक पर सवार अट्टा निवासी कुनाल पुत्र अनिल भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed