{"_id":"5adce0f74f1c1b62098b60c3","slug":"51524424951-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से मारपीट, हत्या के प्रयास का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से मारपीट, हत्या के प्रयास का आरोप
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। ससुरालियों पर विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।
जानसठ थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी जितेंद्र ने भोपा थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि दो वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री की शादी भोपा थाना क्षेत्र के गांव बहुपुरा में की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सुसराल वाले उसके साथ आए दिन मारपीट करते हुए उसका उत्पीड़न करते आ रहे थे। शनिवार रात में पति, ससुर, सास व देवर ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया और जान से मारने की नीयत से गला दबाने की कोशिश की। आरोप है विवाहिता को छत से नीचे गिराने का भी प्रयास किया गया। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
मां बेटी की हत्या करने की कोशिश
भोपा। क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 7 मार्च 2014 को रहमतपुर निवासी चेतन के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति चेतन, ससुर सुदेश, सास सुधा, देवर अमित अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को तंग व मानसिक रूप से उत्पीड़न करने लगे, उसने ग्रामीणों को साथ लेकर बेटी के ससुरालियों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
आरोप है ससुर ने घर में अकेली देख उसकी बेटी के साथ बलात्कार का प्रयास किया। एक वर्ष पूर्व चेतन उसकी बेटी को मायके छोड़ गया और कहा कि जब दहेज की मांग पूरी हो जाएगी, तभी ले वह ले जाएंगे। 20 अप्रैल की सुबह पति, सास, ससुर, देवर उसके घर आए और कहा कि वह अजमेर शरीफ गए थे। वहां से प्रसाद लाए हैं। धर्म का वास्ता देकर ससुरालियों ने उसकी बेटी व उसकी पत्नी को जबरदस्ती प्रसाद खिलवा दिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उक्त चारों फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर वह घर पहुंचा और अपनी बेटी व पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसआई लेखराज सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।