फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संतों ने किया थाने का घेराव

संतों ने किया थाने का घेराव

Sun, 25 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
संतों ने किया थाने का घेराव
मीरापुर। रामराज मार्ग स्थित पूजा स्थल भूमिया मंदिर में चार माह पूर्व हुई चोरी का माल बरामद नहीं होने पर नाराज संत समाज ने थाने का घेराव कर रोष प्रकट किया। पुलिस इस मामले में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

करीब चार माह पूर्व भूमिया मंदिर परिसर में घुसकर बदमाशों ने करीब 25 हजार के कंबल, बर्तन व अन्य आवश्यक सामान चोरी किए थे। बदमाशों ने मंदिर का दानपात्र भी चोरी कर लिया था। दानपात्र में भी बड़ी नगदी बताई गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। भूमिया मंदिर के महंत श्यामनाथ महाराज का कहना है कि पुलिस ने चोरी में शामिल अन्य बदमाशों को नहीं पकड़ा और न ही सामान बरामद किया गया। पुलिस के रवैये से नाराज संत समाज की पंचायत मंदिर परिसर में आयोजित की गई। जुलूस निकालते हुए संत थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह का घेराव कर रोष प्रकट किया। इंस्पेक्टर चोरी का शीघ्र खुलासा करने का भरोसा दिया। जुलूस में योगी बुद्धनाथ, करदनाथ, सोमगिरी, गुलाब भारती, योगी शिवनाथ अघोरी, वीरदास, मदन गिरी, हरिनाथ, प्रेमदास, धर्मगिरी, सत्यकाम, राजकुमार, महेंद्र गिल, गुड्डू, शफीक, नाजिम, अनिल, ब्रिजेश, तिलकराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


हनव और भंडारा
मीरापुर। श्री शिवमंदिर जामनवाली परिसर में योगी मस्तनाथ की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में जागरण, हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। आज का दिन योगी नवमी के रूप में भी मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। व्यवस्था में योगी अमरूद नाथ, सेवानाथ, सुंदरनाथ, फुर्तीनाथ, करणनाथ, ब्रहमनाथ आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी
मीरापुर। मुजफ्फरनगर मार्ग पर संभलहेड़ा नहर पुल के पास ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में घायल हुआ युवक खेड़ी सराय निवासी यूसुफ का पुत्र यामीन प्रात: करीब 10 बजे बाइक से मुजफ्फरगर की ओर जा रहा था। यामीन जैसे ही संभलहेड़ा नहर पुल के पास पहुुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में यामीन को गंभीर चोट गायी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मुजफ्फरनगर भेज दिया।

शांति और सौहार्द से मनाएं होली
मीरापुर। होली के मद्देनजर क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक में इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार के दिन शराब पीकर उत्पात करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि एस-7 व एस-10 से जुडे पुलिस सहयोगियों को भी उत्पात करने वालों पर नजर रखनी है। उन्होंने क्षेत्र में होलिका दहन और दुल्हेंडी के समय शांति बनाए रखने की अपील की। पूर्व चैयरमैन नवीन सैनी, प्रदुमन शर्मा, आरके पाराशर, काजी जियाउल इस्लाम, हाजी महबूब आलम, अब्दुल कय्यूम, बूटा सिंह, प्रधान मायाराम, प्रमोद तंवर, रामपाल, विजयपाल सिंह, मनोज मिश्रा, संतोष देवी, अश्विनी कुमार आदि उपस्थित रहे।

मेला 6 से 11 दिन चलेगा
मीरापुर। श्री शीतला मातेश्वरी जगदंबा बबरे वाली का मेला छह से 11 मार्च तक लगेगा। मंदिर कमेटी के प्रबंधक अनिरुद्ध शारदा ने बताया कि छह मार्च को मेले का शुभारंभ होगा। सात मार्च को मीरापुर से प्रात: साढ़े आठ बजे माता के ध्वज को मंदिर तक ले जाया जाएगा। 8 और 9 मार्च को पूजा व माता दर्शन के साथ प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम रहेगा। 10 मार्च को ब्रह्मभोज और भंडारा होगी। 11 मार्च को समापन किया जाएगा।


कांग्रेस सत्ता में लौटेगी : अमिता
मीरापुर। प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री अमिता सिंह ने कहा कि देश एवं प्रदेश में भाजपा के शासन से जनता त्रस्त हो गई है। आने वाले लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार देश में बनेगी। मेरठ से किरतपुर जाते समय अमिता सिंह का थाने के निकट मदरसा इस्लामिया जामिया में स्वागत किया गया। इस दौरान प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश में भाजपा के कुशासन से आम नागरिक त्रस्त है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता मे वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। इस दौरान मौजाना अरशद कासमी, मौलाना शमीम, मौलाना सईदुज्जमा, इशाक अली, जाहिद, अशफाक, रियाजुदीन मलिक, जावेद जामिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed