फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दूधिया के हत्यारे को आजीवन कारावास

दूधिया के हत्यारे को आजीवन कारावास

Tue, 20 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दूधिया के हत्यारे को  आजीवन कारावास
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

एडीजे प्रथम की कोर्ट ने दूध कारोबारी की हत्या के मामले में हत्याभियुक्त को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की रकम में से तीस हजार रुपये पीड़ित परिवार को दिए जाएंगे। दूध कारोबारी अनवर की करीब नौ वर्ष पूर्व रंजिशन हत्या कर दी गई थी, तब से यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था।

कांधला थाने पर डांगरोल निवासी अजमल पुत्र शमशू ने चार अक्टूबर 2009 को गांव के ही मनेंद्र उर्फ मोनू पुत्र दिलावर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें बताया गया था कि गांव डांगरोल निवासी अनवर दूध का व्यापार करता था, जो डांगरोल से दूध ले जाकर कांधला में जयप्रकाश हलवाई को सप्लाई करता था। उसी दौरान गांव के ही हरेंद्र ने गांव में दूध डेयरी खोल ली। हरेंद्र के भाई मनेंद्र ने अनवर से दूध कांधला के बजाए उसके भाई हरेंद्र की डेयरी पर देने की बात कही थी। इससे अनवर ने इंकार कर दिया। इसी रंजिश में चार अक्टूबर 2009 की सुबह करीब पौने पांच बजे अनवर दूध निकालने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अनवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कांधला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी मनेंद्र को हत्या में प्रयुक्त तमंचे समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट संख्या-1 में हुई। एडीजीसी जितेंद्र कुमार त्यागी ने अदालत में नौ गवाह और सबूत पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए हत्याभियुक्त मनेंद्र को हत्या का दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा तथा 25 आर्म्स एक्ट में तीन वर्ष की सजा, दस हजार रुपये और जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की रकम में से 30 हजार रुपये पीड़ित परिवार को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed