फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लैपटॉप चोरी के खुलासा के लिए टीम गठित

लैपटॉप चोरी के खुलासा के लिए टीम गठित

Wed, 31 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
लैपटॉप चोरी के खुलासा  के लिए टीम गठित
खतौली। तहसील के नजारत स्टोर से चोरी हुए 37 लैपटॉप की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस टीम नाजिर और तहसील कर्मियों से भी पूछताछ करेगी। 26 जनवरी को ध्वजारोहण के लिए झंडा निकालने के लिए नजारत स्टोर का ताला खोला तो लैपटॉप चोरी होने पता चला था। आनन-फानन में नाजिर अनिल कुमार की ओर से चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। तहसील में नजारत स्टोर की डुप्लीकेट चाबी बनाकर 37 लैपटॉप चोरी से तहसील अधिकारियों और कर्मचारियों में अभी तक हड़कंप मचा हुआ है। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि चोरी की घटना का खुलासा करने को पुलिस टीम का गठन किया गया है। टीम नाजिर के अलावा तहसील कर्मियों से भी पूछताछ करेगी। तहसीलदार अमित कुमार का कहना है कि नाजिर के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए एसडीएम कुमार धर्मेंद्र की ओर से डीएम को लिखकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed