फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Man arrested for fraud involving insurance policies

Dehradun News: बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी, फर्जी रसीद-बॉन्ड देने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 07:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 17 Oct 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for fraud involving insurance policies
- प्रीमियम की रकम हड़पने और मारपीट करने का भी आरोप, एक साल से चल रहा था फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। बीमा पॉलिसी खुलवाने के नाम पर लोगों से रकम लेकर फर्जी प्रीमियम रसीद और पॉलिसी बॉन्ड देने के आरोपी थाना, डांडा लखौंड क्षेत्र स्थित शिव गंगा एन्क्लेव के हाल निवासी आमिर हसन (स्थानी निवासी उत्तर प्रदेश, पीलीभीत, सुनगढ़ी थाना, मोहल्ला शेर मोहम्मद) को शुक्रवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर एक व्यक्ति से ठगी करने के साथ गाली-गलौच और मारपीट करने का भी आरोप है।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि विकासनगर निवासी प्रियंक गुप्ता ने 15 मई 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि आमिर हसन ने पीएनबी मेटलाइफ और टाटा एआईए की बीमा पॉलिसी खुलवाने के नाम पर प्रीमियम की रकम ली, लेकिन असली रसीद और पॉलिसी बॉन्ड देने के बजाय फर्जी दस्तावेज थमा दिए। आरोप है कि उसने रकम हड़पने के साथ शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौच और मारपीट भी की।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में आरोपी के खिलाफ अपराध से जुड़े साक्ष्य मिलने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से आरोपी को राजपुर रोड स्थित इंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed