फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   15 batteries stolen from six buses and two cranes parked near a petrol pump; 16 vehicles targeted over 15 days.

Panipat News: पेट्रोल पंप के पास खड़ी छह बसों और दो क्रेनों से उड़ाईं 15 बैटरियां, 15 दिन में 16 वाहनों को बनाया निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
15 batteries stolen from six buses and two cranes parked near a petrol pump; 16 vehicles targeted over 15 days.
- सेक्टर-13/17 थाना पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर में खड़े भारी वाहनों से बैटरियां चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। चोरों ने पिछले 15 दिनों में दो वारदातों में 16 वाहनों से 24 बैटरियां चोरी कर लीं। ताजा मामला सेक्टर-6 स्थित संत नगर में जीटी रोड के पास पेट्रोल पंप के नजदीक का है। यहां खड़ी छह बसों और दो हाइड्रा क्रेनों से चोर 15 बैटरियां उड़ा ले गए। सेक्टर-13/17 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

करनाल के मॉडल टाउन निवासी तेजपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-6 में पेट्रोल पंप के पास इतिहाद मोटर ट्रांसपोर्ट कार्यालय का पार्किंग स्थल है। यहां उनकी छह बसें और दो हाइड्रा क्रेन खड़ी थीं। 10 अक्तूबर की रात चालक पार्किंग स्थल में बने कमरों में सो रहे थे और मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन


अगली सुबह चालक गुरपेज सिंह उठा तो गेट का ताला टूटा मिला। जांच करने पर छह बसों और दो हाइड्रा क्रेनों से 15 बैटरियां गायब मिलीं। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सेक्टर-13/17 थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील कैंप क्षेत्र में भी आठ वाहनों से चोरी हुई थीं नौ बैटरियां

इससे पहले 30 सितंबर को तहसील कैंप क्षेत्र की मोतीराम कॉलोनी में भी बैटरी चोरी की वारदात हुई थी। कॉलोनी निवासी मनोज कुमार की दुकान के पास खड़े छह ट्रैक्टर, एक जेसीबी और एक ट्रक से चोर नौ बैटरियां चोरी कर ले गए थे। इस मामले में भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। दोनों वारदातों में कुल 16 वाहनों से 24 बैटरियां चोरी हुई हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से भारी वाहन मालिकों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed