फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Worker dies after falling from two-story house following attack by pet dog

Noida News: पालतू कुत्ते ने किया हमला, दो मंजिला मकान से गिरे श्रमिक की मौत

Sat, 17 Oct 2026 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling from two-story house following attack by pet dog
- एस्कॉर्ट कॉलोनी में 14 अक्तूबर को हुआ था हादसा, उपचार के दौरान शुक्रवार रात तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। एस्कॉर्ट कॉलोनी में मकान में काम कर रहे श्रमिक पर बुधवार दोपहर मकान मालिक के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। बचाने की कोशिश में श्रमिक दूसरे माले से नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बिहार के सहरसा जिले के भटौना गांव निवासी रघुवीर सिंह को ग्रेटर नोएडा के कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। रघुवीर के बेटे नीरज कुमार ने मामले में कोतवाली दादरी में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, दौलत राम कॉलोनी, दादरी निवासी रघुवीर सिंह 14 अक्तूबर को एस्कॉर्ट कॉलोनी स्थित एक मकान में मिस्त्री के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान मकान में मौजूद पालतू कुत्ते ने उन पर झपट्टा मार दिया। खुद को बचाने के प्रयास में वह संतुलन खो बैठे और दूसरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। रघुवीर के बेटे नीरज कुमार ने कोतवाली दादरी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना की परिस्थितियों और कुत्ते के हमले से श्रमिक के नीचे गिरने के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed