फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जेनरेटर चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ

जेनरेटर चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ

Sun, 28 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
जेनरेटर चलाने को लेकर  दो पक्षों में विवाद हुआ
जनरेटर चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फैक्ट्री के लिए चलाए जाने वाले जेनरेटर को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर गालीगलौज हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी में केल्शियम बनाने के लिए फैक्ट्री चल रही है, जिसमें एक जनरेटर व कई मशीनें लगी हुई हैं। पड़ोस में ही रहने वाले सतीश कुमार गोयल को फैक्ट्री के लिए चलाए जाने वाले जेनरेटर से ऐतराज है, जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनेों के बीच में कहासुनी हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के दोनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

गाय मुक्त कराई, आरोपी फरार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने एक सूचना पर गोकशी पकड़ ली। पुलिस को देखकर आरोपी गाय को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गोकशी के लिए लाई गई गाय व गोकशी के उपकरण बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खालापार चौकी प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि मोहल्ला दक्षिणी खालापार में कुछ लोगों द्वारा गोकशी की सूचना मिली थी। पुलिस ने छापा मारा, तो गोकशी कर रहे नजर पुत्र अंधा यासीन निवासी दक्षिणी खालापार व उसका भांजा पारा मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक गाय, जिसे वध करने के लिए लाया गया था, मौके से बरामदे कर ली। पुलिस ने मौके से दो छुरी, एक दांव व अन्य उपकरण भी बरामद किए। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed