फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 20 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
छपार। रामपुर तिराहे पर स्थित प्लाट पर अवैध कब्जे को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बलवा और मारपीट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी अमित कुमार ने छपार थाने मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि रामपुर तिराहे के पास उनके दो खाली प्लाट पड़े हैं। आरोप है कि पुरकाजी ब्लॉक के पूर्व प्रमुख मनोज त्यागी जबरन प्लाट को अपना बताकर कब्जा करना चाह रहा है। चार दिन पूर्व पीड़ित अमित अपने पिता शक्ति सिंह, भाई विकास व चचेरे भाई प्रेमपाल के साथ अपने प्लाट पर निर्माण कार्य कर रहे थे। आरोप है कि तभी वहां पर पूर्व प्रमुख मनोज त्यागी, भाई राजकुमार निवासीगण रेई व भांजा पुष्पेंद्र व तीन अज्ञात के साथ हथियारों से लैस होकर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। जिससे उनके पिता शक्ति सिंह को दिल का दौरा पड़ गया। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। उनके पिता का अभी तक अस्पताल में ही भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed