{"_id":"591b47ac4f1c1bfc71f234a1","slug":"50-thousand-prize-crooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजारी शाहरुख के नजदीक पहुंची पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजारी शाहरुख के नजदीक पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 17 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
पुलिस कस्टडी से फरार शातिर शाहरुख के पुलिस नजदीक पहुंच गई है। जिस हिसाब से घेराबंदी की गई है, उससे अगले एक दो दिन में पुलिस के हाथ शातिर के गिरेबान पर हो सकते हैं। पुलिस को उसकी सटीक लोकेशन हाथ लग गई है।
दो वर्ष पूर्व कुख्यात आसिफ जायदा की रेलवे स्टेशन पर पुलिस कस्टडी में और गत माह उसके पिता यासीन की शामली रोड पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। दोनों हत्याओं में शातिर शाहरुख का नाम सामने आया था। गत वर्ष शातिर कचहरी में तारीख से वापस जाते ई-रिक्शा से उतरकर हरदोई पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। फरारी के दौरान शाहरुख ने शहर के कई कारोबारियों से रंगदारी मांगी।
गत सप्ताह भी एक व्यापारी ने एसएसपी से मिलकर उन्हें एक नंबर देकर बताया था कि शाहरुख उनसे रंगदारी मांग रहा है। इसी माह डीजीपी की और से शाहरुख पर 50 हजार का ईनाम कर दिया गया है। कप्तान ने महकमे के तेज तर्रार निरीक्षकों और उप निरीक्षकों की एक टीम को शातिर की घेराबंदी में लगाया था। सूत्रों की मानें तो टीम उसके नजदीक पहुंच गई है। अगले दो दिनों के भीतर टीम के हाथ शातिर के गिरेबान पर होंगे। पुलिस ने उसके दो गुर्गों को पकड़ रखा है, जिनसे पुलिस को उसकी सटीक लोकेशन मिली है। जल्दी ही शातिर गिरफ्तार हो सकता है।