{"_id":"6ab6e67ad6ef246ec400e77d","slug":"zila-panchayat-members-son-dies-after-being-hit-by-a-car-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1464003-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार की टक्कर से पूर्व जिपं सदस्य के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार की टक्कर से पूर्व जिपं सदस्य के बेटे की मौत
Sat, 26 Sep 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
झुमिला बाजार। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवचंद यादव के छोटे बेटे अंकित यादव (27) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मदरिया चौराहे के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे हुआ। परिजन के अनुसार, अंकित मदरिया चौराहे से बाइक से अपने घर मटिहानी जा रहे थे। इसी दौरान गोला की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अंकित को बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन