फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवकों से पूछताछ करने पर ग्रामीण नाराज

युवकों से पूछताछ करने पर ग्रामीण नाराज

Wed, 06 Feb 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
युवकों से पूछताछ करने पर ग्रामीण नाराज
पुरकाजी। पांच दिन पूर्व गांव भैंसानी में हुई लाखों की चोरी की वारदात में पुलिस द्वारा क्षेत्र के अनुसूचित जाति के कुछ युवकों से पूछताछ करने पर ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर नाराजगी जाहिर की। ग्राम प्रधान के पति ऋषिपाल के साथ थाने पहुंचे ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस चोरों का सुराग ना लगाकर बेगुनाह लोगों का उत्पीड़न करने का प्रयास कर रही है। इंस्पेक्टर अमरदीप लाल ने बताया कि युवकों से मात्र यह जानकारी करनी है कि उन्होंने चोरी वाली रात में वहां से किसी को गुजरते हुए देखा है तो पुलिस को बता दें। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि किसी बेगुनाह का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। इस दौरान अशोक कुमार, अंकित कुमार, संजू, सुमित कुमार, कर्णपाल, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोक सभा चुनाव में जुटने की अपील
पुरकाजी। भाजपा मंडल पुरकाजी की बैठक में कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। जिला महामंत्री पंकज त्यागी ने बताया कि पार्टी द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर 11 फरवरी को समर्पण दिवस मनाया जाएगा। इसमें समस्त कार्यकर्ता नगद राशि दे सकते हैं और मोदी एप पर भी राशि भेज सकते हैं। इसके अलावा 20 फरवरी से 22 फरवरी तक मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम मनाया जाएगा। इसमें पार्टी के लोगों के घरों पर झंडा व स्टीकर लगाया जाएगा। 26 फरवरी को कमल ज्योति संकल्प अभियान मनाया जाएगा। इसमें पार्टी द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों के घरों पर कमल दीपक जलाया जाएगा। बैठक में वीरेंद्र सिंह, मनोज चौहान, राकेश आडवाणी, विजय पाल त्यागी, मुकेश त्यागी, राजीव त्यागी, डा रंजीत गोर्सी, मनोज जोधा, अतुल विक्रम, डा अजब सिंह, नरेश गुर्जर, नरेंद्र पाल, आनंद धीमान, आदेश सिंघल, मनोज कर्णवाल आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुक्कड़ सिंह और संचालन महामंत्री हरिराम सक्सेना ने किया।
विज्ञापन


अजित सिंह की रैली में पहुंचने की अपील
पुरकाजी। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं की बैठक गांव भूराहेड़ी में हुई। इसमें 11 फरवरी को शाहपुर में होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह की रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। प्रदेश महामंत्री तारिक मुस्तफा ने कहा कि सरकार द्वारा खेती की जमीनों का सर्किल रेट काफी बढ़ाकर 14 लाख रुपये प्रति बीघा कर दिया गया है। इसके लिए स्टांप खरीदने में किसान को भारी टैक्स देना पड़ रहा है। किसानों की जमीनं नहीं बिक पा रही है। किसानों की समस्याओं के लिए चौधरी अजित सिंह से मिलकर समाधान कराया जाएगा। किसान प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान है। इस दौरान सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बोहड़ सिंह, आमिर अली काजमी, गोल्डी राठी, जावेद सलमानी, महबूब सलमानी, सोनू राठी, मुकेश राठी, मोनू राठी, बिरम सिंह, धर्म सिंह, सुखपाल, नसीम अहमद, मुकेश राठी, ओजन बीर, किरण पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed