{"_id":"5c12ad2c42c7925d7144be5a","slug":"41544727852-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर हत्याकांड में एसएसपी ने तीन घंटे ली जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंसर हत्याकांड में एसएसपी ने तीन घंटे ली जानकारी
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
नीरज हत्याकांड का शीघ्र खुलासा होगा
खतौली। फाइनेंसर नीरज चौहान हत्याकांड के संबंध में बुधवार की रात को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस से अब तक की कार्रवाई के बारे में करीब तीन घंटे तक जानकारी ली। फाइनेंसर हत्याकांड को पांच दिन का समय बीत चुका है। पुलिस फाइनेंसर के कारोबार से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर चुकी है। इसके बावजूद पुलिस को हत्यारों तक पहुंचने में अभी तक सफलता नहीं मिली है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस जुटी हुई है। हत्याकांड का शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।
मोहल्ला गणेशपुरी निवासी फाइनेंसर नीरज चौहान पुत्र बनारसी की 9 नवंबर की शाम करीब 7 बजे बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर डाली थी। इस हत्याकांड में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस उसी दिन से हत्याकांड का खुलासा करने के लिए जुटी है। क्राइम ब्रांच की टीम भी लगी है। फाइनेंसर के कारोबार से जुड़े दर्जनों लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। हालांकि अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच चुकी है। पुलिस को कोई ठोस क्लू अभी तक नहीं मिल सका है। बुधवार की रात करीब नौ बजे एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और एसपी सिटी ओमबीर सिंह थाने में पहुंचे। एसएसपी ने सीओ डा. राजीव कुमार सिंह और इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह सहित इस हत्याकांड में लगी पुलिस टीम से भी बातचीत की। रात के करीब 12 एसएसपी थाने से मुख्यालय की ओर निकले।