{"_id":"5bc0e80ebdec2269aa2a0b60","slug":"41539368974-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को उठा ले गयी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को उठा ले गयी पुलिस
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को उठा ले गई पुलिस
पुरकाजी। गांव के बाहर घूम रहे युवक को पुलिस उठा ले गई। जानकारी लगने पर युवक के परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस पर उसके परिजन थाने पहुंचे और युवक का सुराग लगाने की गुहार की है।
बृहस्पतिवार सांय करीब छह बजे ग्राम हरिनगर निवासी गुड्डू गांव के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान एक जीप व दो बाइकों पर आई किसी थाने की पुलिस उसे उठा ले गई। जानकारी मिलने पर उसके परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने युवक की जानकारी ना होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। इंस्पेक्टर विजय सिंह से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि युवक शराब माफिया है, उसे किस थाने की पुलिस ले गई है। इसकी जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी कस्बे के एक मोहल्ले से उत्तराखंड पुलिस तीन लोगों को उठा ले गई थी, जिसे लेकर उनके परिजनों ने पुरकाजी थाने पर हंगामा किया था। इस पर पुलिस ने उन्हें दो दिन बाद रिहा किया था।
छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
पुरकाजी। पुलिस ने ग्राम भैंसानी निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर गांव के ही सुधीर कुमार के विरुद्ध छेड़छाड़ करने की धारा में मुकदमा कायम कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।