{"_id":"5ba14fa2867a557ed43178d1","slug":"41537298338-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचा छात्र को गोली मारने का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दबोचा छात्र को गोली मारने का आरोपी
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
छात्र का हमलावर दबोचा
भोपा। सिकंदरपुर में छात्र को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी महाराज सिंह के बेटे आदित्य को दो दिन पूर्व बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी थी, जो उसके हाथ में लगी थी। पीड़ित पिता ने रेत्ता नंगला निवासी सोनू व सुमित उर्फ भोलू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मंगलवार को थाना पुलिस ने हमले के आरोपी सोनू को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।