फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कैंटर चालक से 1.20 लाख लूटे

कैंटर चालक से 1.20 लाख लूटे

Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कैंटर चालक से 1.20 लाख लूटे
मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड पर मंगलवार की रात कैंटर में बतौर सवारी बैठे दो बदमाशों ने चालक से 1.20 लाख रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए इसे लेनदेन का विवाद मान रही है।
विज्ञापन

शामली जनपद के कांधला निवासी संजीव और करणपाल कैंटर चलाते हैं। मंगलवार की रात वे कैंटर लेकर शहर की तरफ आ रहे थे। आरोप है कि रुड़की रोड स्थित रजवाहे के निकट दो युवकों ने हाथ देकर उन्हें रुकवा लिया। आरोप है कि कुछ दूर चलते ही बदमाशों ने संजीव व करणपाल पर तमंचे तानते हुए गोली मारने की धमकी देकर उनसे 1.20 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी हासिल की। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि लूट की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में चालक ने एक बदमाश को पहचान लिए जाने का दावा किया, जिसके चलते मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


चलती बस से बैग काटकर नकदी-जेवर उड़ाए
मुजफ्फरनगर। शामली सिटी निवासी नीरज बुधवार को अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में आ रहा था। शामली से दोनों रोडवेज बस में सवार हुए थे, जहां उन्होंने अपना बैग सीट के ऊपर रख दिया। आरोप है कि चलती बस में ही बदमाशों ने बैग काटकर उसमें से हजारों की नकदी व जेवरात चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन से लापता मासूम को परिजनों से मिलाया
मुजफ्फरनगर। ककरौली निवासी नौशाद की पत्नी तीन दिन पूर्व चार साल के बेटे नवाजिश को साथ लेकर किसी बीमार रिश्तेदार को देखने जिला अस्पताल आई थी। यहां से उसका चार साल का बेटा संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने हरसंभव तलाश के बावजूद बच्चे का सुराग नहीं लगने पर इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दे दी। बुधवार शाम के समय शहर कोतवाली पुलिस ने लापता बच्चे को जिला अस्पताल तिराहे के पास से ही सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को सही-सलामत देख परिजनों की जान में जान आ गई, जिसके लिए उन्होंने इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का शुक्रिया भी अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed