{"_id":"5ab943e04f1c1b01768b77a6","slug":"41522090976-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि पर कब्जा करने पर कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी भूमि पर कब्जा करने पर कार्रवाई
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
चरथावल। दूधली के चकबंदी लेखपाल सतीश कुमार ने गांव में ग्राम पंचायत की सरकारी संपत्ति कब्जाने के आरोप में ग्रामीण कनक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ग्राम समाज की जमीन खाता संख्या 1010 पर आरोपी ने अवैध तरीके से दीवार का निर्माण कर लिया। कई बार उन्हें अवैध कब्जा हटाने के लिए चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने दीवार को नहीं हटाया। लेखपाल ने बताया कि एक अन्य आरोपी भी ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने में संलिप्त है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई कराई जा रही है।