फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं समेत 6 घायल

दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं समेत 6 घायल

Sun, 04 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं समेत 6 घायल
रतनपुरी/खतौली। गांव मंडावली बांगर में नाली निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी और डंडे चले। दोनों पक्षों के दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। रतनपुर के गांव मंडावली बांगर निवासी हंस कुमार पुत्र धर्मपाल और सुरेशचंद पुत्र टेकचंद उर्फ टेकू का नाली को लेकर विवाद चला आ रहा है। सुरेश चंद के मकान के बराबर में उसका छह फुट का रास्ता है। जिस पर सुरेश चंद ने ईट बिछाई हुई हैं। शुक्रवार की शाम को हंस कुमार और उसका पुत्र अंशु रास्ते में बिछी ईंटों को उखाड़ कर वहां नाली खोदने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी एवं डंडे चले। इसमें हंस कुमार पक्ष की ओर से उसका पुत्र अंशु, माता रुपाली, भाई गजेंद्र उर्फ मोनू और उसकी पत्नी राजो घायल हुए। सुरेश चंद पक्ष की ओर से नरेश, सुरेश चंद मिन्टू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने में बैठा लिया। पुलिस ने घायल लोगों को बुढ़ाना सीएचसी भेजा। गजेंद्र उर्फ मोनू को सिर में अधिक चोट होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। समझौते के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed