फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा

मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Sat, 25 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

भोपा रोड पर स्थित एक अस्पताल में मरीज की मौत होने पर परिजनों ने खूब हंगामा किया। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
पुलिस के अनुसार खतौली कस्बा निवासी व्यक्ति की शुक्रवार की रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर आराम नहीं होने पर परिजन अपने मरीज को शनिवार को भोपा रोड स्थित एक अस्पताल में ले गए। आरोप है कि वहां पर डॉक्टर ने मरीज का उपचार करने के लिए मोटी रकम मांगी, इतना रुपये परिजनों के पास नहीं थे। परिजनों ने डॉक्टरों पर उनके साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। आरोप है कि समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण मरीज की मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। नई मंडी इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


गर्दन पर चाकू मार जान देने का प्रयास
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस के अनुसार भरतिया कालोनी निवासी रवि को गंभीर अवस्था में भोपा रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मीमो के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। बताया कि इस व्यक्ति ने खुद ही अपनी गर्दन पर चाकू से प्रहार करके जान देने का प्रयास किया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोकशी पकड़ी, चार आरोपी फरार
भोपा। पुलिस ने जौली राजबाहे से डेढ़ कुंतल गोमांस और खाल बरामद कर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा कायम किया है। पुलिस को देख चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि जौली रजवाहे पर बड़े स्तर पर गोकशी की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो गोकशी कर रहे चार लोग डेढ़ क्विंटल गोमांस, खाल और उपकरण छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने भागने वाले आरोपियों की पहचान कराते हुए खलील पुत्र जव्वार, शाहरुख पुत्र निसार निवासीगण जौली, अय्यूब उर्फ लाला पुत्र काला निवासी रूड़कली और आजाद पुत्र इकबाल निवासी यूसुफपुर के विरुद्ध गोवध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। प
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed