फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ई-रिक्शा सवार शिक्षक दंपती की चेन चोरी

ई-रिक्शा सवार शिक्षक दंपती की चेन चोरी

Fri, 10 May 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा सवार शिक्षक दंपती की चेन चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर के कोर्ट रोड पर रिटायर्ड शिक्षक दंपती के गले से ई-रिक्शा में महिला ने सोने की चेन चोरी कर ली। पीड़ित दंपती दस दिन से घटना की तहरीर लेकर थाने व अफसरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस है कि कार्रवाई के नाम पर लगातार उन्हें टरकाती आ रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी साहित्यकार विजया गुप्ता नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त अध्यापिका हैं, जबकि उनके पति राकेश कुमार गुप्ता भी रिटायर्ड शिक्षक हैं। पीड़ित दंपती का कहना है कि विगत एक मई को वे अंसारी रोड से कोर्ट रोड स्थित बैंक जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए थे। रास्ते में होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल के सामने से ई-रिक्शा में दो महिलाएं व करीब तीन साल का लड़का भी सवार हुए। पीड़ित दंपती के अनुसार, चलती ई-रिक्शा में ही उक्त महिला ने शातिराना तरीके से विजया गुप्ता के गले से माणिक का लॉकेट लगी सोने की चेन साफ कर दी। कोर्ट रोड पर ई-रिक्शा से उतरने के बाद शिक्षक दंपती को घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने ई-रिक्शा की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पीड़ित दंपती का कहना है कि तभी से वे लगातार तहरीर लेकर थाने व अफसरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन दस दिन बीतने के बावजूद उनकी कहीं पर भी सुनवाई नहीं हुई। उन्हें लगातार इधर से उधर टरकाया जा रहा है। पीड़ित दंपती ने मामले में अब एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed