{"_id":"5cab8f9fbdec222dc913131d","slug":"31554747295-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूसखोर लेखपाल के जेल जाने से तहसीलकर्मी भयभीत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों में दहशत व्याप्त
विज्ञापन
खतौली। घूस लेने के आरोपी लेखपाल के जेल जाने से अन्य तहसील कर्मचारियों में दहशत व्याप्त है। बता दें कि गांव भैंसी निवासी रविंद्र पंडित उर्फ राजू की शिकायत पर मेरठ की एंटी करप्शन विभाग की टीम ने शनिवार को लेखपाल चंद्रपाल को रिश्वत लेते पकड़ने को तहसील में जाल बिछा दिया था। रविंद्र पंडित ने अपना मकान खाली कराने के लिए रिपोर्ट लगाने को लेखपाल चंद्रपाल को जैसे ही 20 हजार रुपये की रिश्वत दी। इसी दौरान टीम ने रंगेहाथ लेखपाल को रिश्वत के रुपयों के साथ पकड़ लिया था। टीम ने थाने में शनिवार की शाम को ही आरोपी लेखपाल के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करा दिया था। रविवार को खतौली पुलिस ने आरोपी लेखपाल चंद्रपाल को मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। घूसखोर लेखपाल के जेल जाने को लेकर लेखपालों के अलावा तहसील कर्मी भी पूरी तरह से भयभीत हैं। कचहरी में सोमवार को दिनभर वकीलों और वादकारियों के बीच चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।