फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खनन माफिया के दबाव में खाकी

खनन माफिया के दबाव में खाकी

Mon, 05 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खनन माफिया के दबाव में खाकी
भोपा। बंद पड़ी गंगनहर में खुलेआम हो रहे रेत खनन को रोकने पहुंची पुलिस को लोगों के हंगामे का सामना करना पड़ा। पुलिस को मौके पर पकड़ी गई रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तक छोड़नी पड़ीं।
विज्ञापन

सफाई के चलते बंद चल रही गंगनहर में अवैध रेत खनन का काम जोरों पर है। रविवार को क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पुलिस को गंगनहर से बड़े पैमाने पर किए जा रहे खनन की सूचना दी। सीओ राममोहन शर्मा व इंस्पेक्टर बीपी सिंह नंगला बुजुर्ग नहर झाल पर पहुंचे और रेत खनन कर रहे लोगों को खदेड़ते हुए कई रेत लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। सूचना पर क्षेत्र के सैकड़ों लोग गंगनहर पर जा पहुंचे और पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीओ व इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन घंटों हंगामे की स्थिति रही। बाद में पुलिस ने कब्जे में लिए गए रेत लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया। मामले में इंस्पेक्टर बीपी सिंह का कहना है कि खनन करने के मामले में ग्रामीणों के हंगामा करने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ने पड़े, लेकिन खनन करने वाले 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed