फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस ने विवाहिता का निकाह देवर से कराया

पुलिस ने विवाहिता का निकाह देवर से कराया

Fri, 13 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने विवाहिता का निकाह देवर से कराया
मीरापुर। नगीना क्षेत्र की एक विवाहिता का विषम परिस्थितियों में उसके देवर से निकाह कराकर दो दिन से चल रहे प्रकरण का पटाक्षेप करा दिया गया।
विज्ञापन

नगीना क्षेत्र की एक युवती का मोबाइल के माध्यम से क्षेत्र के गांव कुतुबपुर के युवक से संबंध हो गया था। युवती ने युवक के घर आकर उससे निकाह करने का प्रस्ताव किया। छह माह पूर्व युवक द्वारा किये गये इस निकाह से पहले भी युवक ने एक अन्य लडकी से निकाह किया हुआ था। यह जानकारी मिलने पर नगीना की युवती बिफर गयी और उसने थाने आकर अपने कथित पति व चार अन्य युवकों के विरुद्ध गैंगरेप की तहरीर दे दी। इस तहरीर में पीड़िता ने मेडिकल कराकर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। काफी गहमा गहमी के बाद पुुलिस ने युवती के देवर से उसका निकाह कराने की सहमती पर देर रात कुतुबपुर के काफी लोगों के बीच निकाहनामा लिखाया गया। इस तरह मोबाइल पर हुए प्रेम संबंधों की कहानी का अंत हो गया।

खाते की डिटेल पूछताछ 60 हजार उड़ाए
मीरापुर। गांव गढ़ी रसलूपुर निवासी इसरार पुत्र रहमानी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि किसी ने उसके लड़के अबरार से खाता नंबर व एटीएम नंबर जानकार उसके खाते से 60 हजार रूपये उडा लिये। पीडित के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि लक्की ड्रा में उसके 20 हजार निकले हैं। 20 हजार रूपये डालने के लिये पीड़ित के पुत्र ने अपना खाता नंबर व एटीएम नंबर फोनकर्ता को बता दिया। फोनकर्ता ने नंबरों का दुरुपयोग कर उसके खाते से ही 60 हजार रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन


सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज
मीरापुर। गांव रूमालपुरी में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट करने के आरोप में क्षेत्राधिकारी जानसठ के आदेश पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। रूमालपुरी निवासी रोहताश पुत्र चरण सिंह द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि सुरेंद्र, अर्जुन, अरूण, विजय सिंह, हरबीर आदि ने उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी विमलादेवी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पांच का किया चालान
मीरापुर। पुलिस ने विभिन्न मामलों में सात लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया। पुलिस ने भुम्मा रोड पर आपस में मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के पांच लोगों का हिरासत में लेकर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार भुम्मा रोड निवासी शादाब, जुबैर, इस्तखार तथा समीर व सगीर किसी बात को लेकर आपस में लड़ रहे थे। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच कर पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया और चालान कर दिया। उधर, ढांसरी निवासी अय्यूब पुत्र जुल्फुकार को उसका छोटा हाथी सीज कर उससे बरामद एक तमंचा व कारतूस के साथ जेल भेज दिया। इसके साथ ही खुजेड़ा निवासी सलीम पुत्र जमील को भी अवैध शस्त्र रखने के आरोप में जेल भेजा गया। वहीं, मीरापुर के रामराज पुलिस ने गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर के एक व्यक्ति के कब्जे से एक ट्रेक्टर बरामद किया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर के कागजातों के सत्यापन के बाद आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

जनता केंद्र सरकार की योजनाएं का लाभ उठाए:भारतेंद्र सिंह
मीरापुर। गांव कुतुबपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि जनता केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाये ओर 2019 में पुन: सरकार बनाने में योगदान करें।

जिला पंचायत सदस्य वंदना वर्मा के आवास पर हुए कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सांसद भारतेन्द्र सिंह ने स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार महिलाओं के आर्थिक उन्नयन के लिये अनेक कार्यक्रम आयोजित किये हैं। इन कार्यक्रमों के माघ्यम से महिलायें सक्रिय हों और अपना व अपने परिवार की तरक्की करें। पूजा बंसल, शारदा चतुर्वेदी, डॉ प्रीति चौधरी, शारदा सिंघल, ज्योति राठी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। वंदना वर्मा, ग्राम प्रधान अशोक कुमार, राजीव शर्मा, मनीष कुमार, अमित कुमार आदि ने मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed