फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नुमाइश में ककिशोरी कराने को पुलिस की मशक्कत

नुमाइश में ककिशोरी कराने को पुलिस की मशक्कत

Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
नुमाइश में ककिशोरी कराने को पुलिस की मशक्कत
पुलिस ने नुमाइश की घेराबंदी की
विज्ञापन

चरथावल। हिंडन चौकी क्षेत्र के गांव से लापता किशोरी को बरामद करने के लिए चौकी प्रभारी संजय त्यागी ने परिजनों के साथ पूरी रात नुमाइश में घेराबंदी की। एसओ विंध्यांचल तिवारी ने मामले में गांव के दोनों पक्षों के लोगों की मीटिंग लेकर सौहार्द बनाने की अपील की।
चार दिन पूर्व गांव की किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव के दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ लड़की के अगवा करने का आरोप लगाया। हालांकि आरोपी युवक गांव में ही मौजूद मिला। वह पुलिस को सहयोग कर रहा है। बुधवार को पीड़ित परिजनों ने दूसरे पक्ष के लोगों के सामने हंगामा कर दिया था। पुलिस ने थाने में तनातनी की आशंका के मद्देनजर सख्ती से खदेड़ा था। उसके बाद रात में पुलिस ने पीडित परिजनों के साथ लड़की बरामद करने का प्रयास किया। उधर, बृहस्पतिवार को एसओ ने दोनों पक्षों के लोगों की थाने में बैठक लेकर लापता किशोरी के बरामद कराने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


पंजाब से बरामद हुई लापता किशोरी
चरथावल। दधेडू थाना पुलिस क्षेत्र के गांव से दो दिन पूर्व लापता किशोरी को पुलिस ने पंजाब से बरामद कर लिया है। थाना क्षेत्र की किशोरी पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर में एक ईट भट्ठे पर पथेर का कार्य करती थी। उसी दौरान उसके वहां के बकलौर निवासी युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि गांव में आकर युवती का आरोपी लेकर चंपत हो गया। परिजनों ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने लापता किशोरी को पंजाब से बरामद कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान कराए जाएंगे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटा से फरार विवाहिता बरामद
चरथावल। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में निरधना गांव में रह रही महिला को थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ कि निरधना गांव का एक युवक एटा में कार्य करता था। वहां से वह एक नवविवाहिता को प्रेमजाल में फंसाकर गांव ले आया। दो दिन से दोनों निरधना में रह रहे थे। पुलिस ने उसे थाने में बुलवाया और पूछताछ की। उसका पता मालूम करने पर वह सिर्फ एटा जिले का नाम बता पा रही थी। थाना प्रभारी ने एटा के एसपी को महिला का फोटो और संभावित गांव का नाम भेजा। उसके बाद मालूम चला कि वह एटा के गांव मरहेरा की रहने वाली है। हालांकि वहां के थाने में कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं है। पुलिस के मुताबिक करीब छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस की सूचना पर एटा से महिला के परिजन चरथावल के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed