फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल

Sat, 14 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल
खतौली/रतनपुरी। अलग अलग जगह पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव पमनावली निवासी रामअवतार पुत्र रामपाल पिलखुवा में किराए के मकान में रहता है। रामअवतार पिलखुवा में जूतों का कारोबार करता है। बृहस्पतिवार को वह बाइक से अपने साथ मकान मालिक विनोद (50) पुत्र नवाब सिंह को लेकर पमनावली आया था। शुक्रवार को दोनों बाइक से वापस पिलखुवा लौट रहे थे। हाइवे पर चीतल ग्रांड के पास कट पर पहुंचने पर मुजफ्फरनगर की ओर से तेजी आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामअवतार गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामअवतार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मृतक के जीजा ने थाना दौराला के गांव सकौती निवासी मांगेराम ने कार चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।

वहीं, दूसरी घटना रतनपुरी क्षेत्र के कल्याणपुर पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार रात 10 बजे घटित हुई। पुलिस के मुताबिक जिला शामली के गांव हसनपुर निवासी जसराज (35) पुत्र महेंद्र अपने भांजे शुभम पुत्र देशराज निवासी मुजफ्फरनगर के साथ बुलेट से खतौली से बुढ़ाना की तरफ जा रहे थे। रात के करीब 10 बजे जब ये दोनों रतनपुरी क्षेत्र की कल्याणपुर चौकी के पास पहुंचे, तो वहां निर्माणाधीन पुल के समीप किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे जसराज और उसका भांजा गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बुढ़ाना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान जसराज की मौत हो गई। चिकित्सकों ने शुभम को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने रात में ही मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई विजय कुमार पुत्र राजेंद्र ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed