{"_id":"5aa96c4e4f1c1bb7758b5630","slug":"31521052750-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में नौकरी के नाम पर रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुबई में नौकरी के नाम पर रुपये ठगे
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ठगे
मुजफ्फरनगर। कुछ लोगों ने दुबई में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक युवक से करीब पौने दो लाख रुपये ठग गए। अब रुपये मांगने पर आरोपी पीड़ित युवक को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खतौली के मौहल्ला नई बस्ती निवासी फरहाद पुत्र मौहम्मद अजहर यह मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि न्याजूपुरा के आरोपी ने उसके भाई की दुबई में नौकरी लगवाने के बात कही थी। आरोपियों ने दुबई भेजने के खर्चे के नाम पर एक लाख 65 हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उनकी रकम हड़प ली। जब कई माह तक भी उसके भाई की नौकरी नहीं लगी तो तब उसने आरोपियों से अपने रुपये मांगे। आरोप है कि आरोपियों ने रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूर्व लेखपाल जयभगवान
को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। अदालत ने पूर्व लेखपाल जयभगवान को प्राणघातक हमले के मामले में जेल भेज दिया। उसकी अंतरिम जमानत अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया।
खतौली के गांव बुआड़ा निवासी पूर्व लेखपाल जयभगवान को चार साल पहले गंगा खादर की जमीन के घोटाले में प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया था। इसी दौरान उसके खिलाफ अनेक मुकदमे दर्ज कराए गए थे। शाहपुर बटाली निवासी एक किसान ने रामराज थाने पर जयभगवान के खिलाफ प्राणघातक हमले की धारा 308 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जिसके पेश नहीं होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए थे। बुधवार को जयभगवान ने एसीएजेएम तृतीय कोर्ट में सरेंडर करते हुए अंतरिम जमानत की अर्जी दी। एसीजेएम ने अर्जी को सेशन में भेज दिया। सेंशन कोर्ट ने अंतरिम जमानत अर्जी को खारिज करते हुए उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
अस्पताल से महिला लापता
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराई गई वृद्ध महिला अचानक लापता हो गई। डॉक्टरों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी है। बताया कि शाहपुर के गांव सौरम निवासी 60 वर्षीय महिला को होमगार्ड नीरज कुमार ने उपचार के भर्ती कराया था। बुधवार सवेरे महिला अपने बेड से गायब मिली। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
चार ने जहर खाया
मुजफ्फरनगर। विवाहिता और युवती समेत चार को संदिग्ध हालातों में जहर खाने के बाद गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली के मोहल्ला खालापार निवासी 16 वर्षीय युवती, न्याजूपुरा की विवाहिता, इमामबाड़ा निवासी युवती और शहाबुद्दीनपुर रोड निवासी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इन सभी ने संदिग्ध हालातों में जहरीला पदार्थ खाया है।
अस्पताल में दो की मौत
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में अस्पताल में उपचार के लिए गए दो लोगों की मौत हो गई। खालापार निवासी 60 वर्षीय कल्लू की हालत बिगड़ने पर परिजन जिला चिकित्सालय लेकर आए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा एक युवक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया तथा शवों को अपने साथ घर ले गए।
-