Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal team, sent to halt illegal construction, pelted with stones; secretary and MTS staff injured

Yamuna Nagar News: अवैध निर्माण रोकने गई नगर पालिका की टीम पर पथराव, सचिव व एमटीएस घायल

Fri, 13 Nov 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal team, sent to halt illegal construction, pelted with stones; secretary and MTS staff injured
पथराव में घायल नितिन वत्स व रुस्मत अली। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कोटला मार्ग पर सरकारी स्कूल के पास जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने पहुंची नगर पालिका की टीम पर वीरवार को लोगों ने पथराव कर दिया। घटना में नगरपालिका सचिव नितिन वत्स और एमटीएस रुसमत अली घायल हो गए। दोनों सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना से नाराज कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया।
नगर पालिका सचिव नितिन वत्स ने बताया कि ज्ञानचंद और उसके बेटे राममूर्ति की ओर से करीब 300 गज सरकारी जमीन पर मिट्टी डाल कर अवैध निर्माण शुरू किए जाने की शिकायत मिली थी। इस पर नगर पालिका की ओर से छह नवंबर को उन्हें नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर सात नवंबर को पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन

नितिन वत्स के अनुसार इसके बावजूद सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य नहीं रोका गया। वीरवार को वह सुरेंद्र कुमार, रुसमत अली, अजय सैनी और विक्रम के साथ मौके पर अवैध निर्माण रुकवाने पहुंचे थे। टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की तो आरोप है कि ज्ञानचंद और राममूर्ति ने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर उन पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने पत्थरों से बचने का प्रयास किया, लेकिन सचिव नितिन वत्स और रुसमत अली इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पथराव की सूचना मिलते ही नगर पालिका के अन्य कर्मचारी एकजुट हो गए।
उन्होंने कामकाज बंद कर नगरपालिका कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने गई टीम पर हमला किया गया है। इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। धरने में रोहित कपूर, सचिन, सुरेंद्र कम्बोज, रजत, रजनी शर्मा, अक्षय और संदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

बिना सुरक्षा मांगे कार्रवाई करने पहुंची टीम : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका की शिकायत पर सात नवंबर को संबंधित लोगों को थाने में तलब किया गया था। उस समय उन्होंने लिखित में दिया था कि वे आगे निर्माण कार्य नहीं करेंगे। वीरवार को नगरपालिका के कर्मचारी पुलिस से सुरक्षा की मांग किए बिना ही अपने स्तर पर कार्रवाई करने पहुंच गए। घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। शिकायत मिलते ही आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पथराव में घायल नितिन वत्स व रुस्मत अली। स्वयं

पथराव में घायल नितिन वत्स व रुस्मत अली। स्वयं

पथराव में घायल नितिन वत्स व रुस्मत अली। स्वयं

पथराव में घायल नितिन वत्स व रुस्मत अली। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed