{"_id":"6af622f8cb8c6849dd03bd68","slug":"attackers-surrounded-a-young-man-rained-sword-blows-upon-him-and-broke-his-limbs-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1173103-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 16-17 हमलावरों ने घेरकर युवक पर बरसाईं तलवारें, हाथ-पैर तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 16-17 हमलावरों ने घेरकर युवक पर बरसाईं तलवारें, हाथ-पैर तोड़े
विज्ञापन
जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय चाय की दुकान पर दोस्त से कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, डीएलएफ बिल्डिंग में घुसकर भी नहीं छोड़ा
पीड़ित का आरोप- पुलिस ने भाई से 23 हजार रुपये लेकर जबरन करवाए समझौते के कागज पर हस्ताक्षर, परिवार पर भी बनाया दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। आईटी पार्क में एक युवक पर 16-17 युवकों ने तलवार, चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों से जान बचाने के लिए युवक पुलिस बीट बॉक्स की तरफ भागा लेकिन आरोपियों ने पीछा कर डीएलएफ बिल्डिंग के अंदर घेर लिया और बुरी तरह से पीटा। हमले में मौलीजागरां निवासी विजय चौहान का दायां हाथ और बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। शरीर पर तेजधार हथियारों के कई घाव भी आए। आरोप है कि गंभीर चोटों के बावजूद पुलिस ने तत्काल केस दर्ज करने के बजाय तीन दिन तक समझौते का दबाव बनाया। पीड़ित ने पुलिस पर उसके भाई से 23 हजार रुपये लेकर जबरन समझौते के कागज पर हस्ताक्षर करवाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने अब मामले में केस दर्ज कर लिया है।
दोस्त से बातचीत पर शुरू हुआ विवाद, पीछे लग गई भीड़
विजय चौहान ने बताया कि बीते 9 नवंबर को उसके दोस्त अमित पोपला का जन्मदिन था। पार्टी के बाद वह अमित उर्फ सन्नी और अन्य दोस्तों के साथ सूरजपुर से लौट रहा था। रास्ते में सभी आईटी पार्क की इंदिरा कॉलोनी के पास चाय पीने रुक गए। वहां अमित की सुनील उर्फ छांगा और कामा उर्फ प्रेस से बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते सात-आठ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए विजय और उसके साथी डीएलएफ बिल्डिंग में पुलिस बीट बॉक्स की तरफ भागे। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति ने अपने साथियों को आवाज लगाई और करीब 16-17 युवक मौके पर पहुंच गए। एक गाड़ी में सवार पांच से सात युवकों ने उन्हें टक्कर मारने की कोशिश भी की।
बिल्डिंग में घुसने पर भी नहीं छोड़ा
विजय के अनुसार, वह डीएलएफ बिल्डिंग के अंदर घुस गया, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए। उसे घेरकर तलवार, चाकू और लोहे की रॉड से हमला किया। गंभीर चोटों के कारण वह बेहोश हो गया। मारपीट के दौरान उसकी जेब से दो मोबाइल फोन भी गायब हो गए।
विज्ञापन
भाई से 23 हजार रुपये लेने का आरोप
विजय का आरोप है कि 10 नवंबर को पुलिसकर्मी बयान लेने उसके घर पहुंचे और बाद में उसे मनीमाजरा थाने बुलाया गया। वहां उसके भाई अजय चौहान को धमकाकर 23 हजार रुपये दिलवाए गए और एक कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए गए। पीड़ित का दावा है कि उसका भाई अनपढ़ है और उससे दबाव में हस्ताक्षर करवाए गए। परिवार पर दूसरे पक्ष से समझौता करने का दबाव भी बनाया जाता रहा। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने सुनील उर्फ छांगा के खिलाफ केस दर्ज किया।
पुलिस का पक्ष
डीएसपी रामगोपाल ने कहा कि पैसे दिलवाने के आरोप गलत हैं। दोनों पक्षों ने खुद फैसला किया था। आईटी पार्क थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी दी थी। पीड़ित परिवार को समझौते में तय रकम कम लगी तो उन्होंने शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट का वीडियो भी मिला है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।