{"_id":"5a4fc92d4f1c1b3e198b512e","slug":"31515178285-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालकों के अपहरण होने की आशंका से हडकंप मचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालकों के अपहरण होने की आशंका से हडकंप मचा
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। इस्लामाबाद भूड़ में दो बच्चों के अपहरण होने की आशंका से पुलिस में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने घंटों जंगलों में कांबिंग की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बाद में दोनों बच्चे पड़ोसी के घर में चारपाई के नीचे छिपे मिले।
इस्लामाबाद भूड़ निवासी मुन्ना का आठ वर्षीय पुत्र छोटा और रहीसू का नौ वर्षीय पुत्र तालिब को बृहस्पतिवार शाम परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। जिससे दोनों बालक घर से निकल गए। देर शाम तक भी वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। कहीं पता नहीं चल सका, तो बच्चों के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी गई। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रात के करीब 11 बजे तक लोगों ने पुलिस को साथ लेकर जंगलों में कांबिंग की। परिजनों ने मोहल्लों में भी घरों में बालकों को तलाश करना शुरू किया। थोड़ी देर बाद दोनों बालक पड़ोसी के घर में चारपाई के नीचे छिपे हुए मिले। बच्चों के मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।