{"_id":"5c72ec0abdec22094a2c8d5d","slug":"21551035402-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगधाड़ी में नीरज पंडित के घर बदमाश पिस्टल लेकर पहुंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगधाड़ी में नीरज पंडित के घर बदमाश पिस्टल लेकर पहुंचा
खतौली। गंगधाड़ी गांव निवासी नीरज पंडित पुत्र बालेश्वर शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम सात बजे वह अपने घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान एक बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर उनके घर पहुंच गया। इसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए। बदमाश परिजनों से नीरज को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। परिजनों ने इसकी जानकारी नीरज को मोबाइल पर दी। नीरज पंडित ने इसके बारे में पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। इसे लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर हरशरण सिंह पुलिस बल को साथ लेकर गांव में पहुंचे। रात में ही सूचना मिलने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी नीरज के घर पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस को निर्देश दिए। नीरज पंडित ने बताया कि उसकी ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।