फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सुशील मूंछ के बेटे को पकड़ने को पुलिस टीम गठित

सुशील मूंछ के बेटे को पकड़ने को पुलिस टीम गठित

Sat, 12 Jan 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सुशील मूंछ के बेटे को पकड़ने को पुलिस टीम गठित
सुशील मूंछ के बेटे पर 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। एसएसपी ने फाइनेंसर नीरज चौहान की हत्या कराने वाले कुख्यात सुशील मूंछ के पुत्र अक्षयजीत सहरावत को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की है। पुलिस टीम में क्राइम ब्रांच को भी शामिल किया गया है। एसएसपी ने फरार आरोपी अक्षयजीत पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है। उसको पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुटी है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही अक्षयजीत उनकी पकड़ में होगा।

मोहल्ला गणेशपुरी निवासी फाइनेंसर नीरज चौहान की बीते वर्ष नौ दिसंबर की शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 9 जनवरी को पुलिस ने गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर मुसददी के बाग के पास मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी शूटर मेरठ के थाना कंकरखेड़ा के सैनिक विहार निवासी अजय को पकड़ लिया था, जबकि उसका साथी बदमाश साकिब फरार हो गया था। पकड़े गए शूटर ने फाइनेंसर हत्याकांड में शामिल आरोपियों के नाम बताए थे। पुलिस के मुताबिक फाइनेंसर की हत्या कराने में रतनपुरी के गांव मथेड़ी निवासी सुशील मूंछ के पुत्र अक्षयजीत सहरावत का नाम आया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल अक्षयजीत सहरावत के साथी रोहित सेठी को भी पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। एसएसपी ने आरोपी अक्षयजीत सहरावत को पकडऩे के लिए पुलिस टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed