{"_id":"5c29110cbdec2256a6312d52","slug":"21546195212-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग अभियान में असलाह व संदिग्ध वाहन पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग अभियान में असलाह व संदिग्ध वाहन पकड़े
विज्ञापन
चेकिंग अभियान में असलहा व संदिग्ध वाहन पकड़े
मुजफ्फरनगर। शहर में सीओ सिटी के नेतृत्व में रविवार रात सभी चौराहों व प्वाइंट्स पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेते हुए बड़ी संख्या में संदिग्ध वाहन व असलहा बरामद किए हैं। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया के नेतृत्व में शहर कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान, एसएसआई समयपाल सिंह अत्री के साथ ही सिविल लाइंस इंस्पेक्टर डीके त्यागी द्वारा पूरे शहर में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य चौराहों व मार्गों के साथ ही चुनिंदा प्वाइंट्स पर बेरीकेडिंग लगाकर संदिग्ध युवकों की चेकिंग की गई। पुलिस के अनुसार, इस दौरान कई युवकों को जहां तमंचे व चाकू समेत पकड़ा गया है, वहीं कई संदिग्ध बाइकें व स्कूटर भी बरामद हुए हैं। उक्त सभी युवकों को हिरासत में ले लिया गया है, जिनसे देर रात तक गहन पूछताछ की जा रही थी। नव वर्ष से ठीक पहले पुलिस द्वारा चलाए गए इस औचक चेकिंग अभियान के दौरान किसी भी व्यक्ति या संगठन की कोई सिफारिश नहीं मानी गई, जिसका नतीजा बड़ी कामयाबी के रूप में सामने आया। सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि नए साल तक शहर में इसी तरह औचक चेकिंग अभियान चलेंगे, जिसमें पकड़े गए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।