{"_id":"5c1be1f0bdec2256b1109625","slug":"21545331184-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बदमाशों ने दो ढ़ाबों पर जमकर लूटपाट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर बदमाशों ने दो ढ़ाबों पर जमकर लूटपाट की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की रात्रि बदमाशों ने मेपल्स एकेडमी के समीप दो ढाबों पर जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने ढाबा संचालकों समेत कई ट्रैक्टर ट्राली चालकों से नगदी व सामान लूट लिया।
बुधवार की रात्रि बदमाशों ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर स्थित मोहित ढाबे पर धावा बोला। जहां उन्होंने ढाबा संचालक मोहित से करीब साढ़े पांच हजार रुपये की नगदी लूट ली। इतना ही नहीं वहां मौजूद एक ट्रैक्टर चालक से भी बदमाश करीब पांच हजार रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। इसके बाद बदमाश थोड़े आगे बढ़े और देसी तड़का नामक ढाबे पर पहुंच गए। जहां उन्होंने सतीश नामक व्यक्ति से हजारों रुपये की नगदी और ढाबे पर रखा सामान लूट लिया। वहां पर मौजूद पापुलर की लकड़ी लेकर जा रहे कई ट्रैक्टर चालकों से बदमाशों ने करीब 27 हजार रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गए। बताया जाता है कि सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़ितों से घटना की बाबत जानकारी लेते हुए बदमाशों की तलाश की। लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं मिला। इस मामले में सीओ सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि टीम गठित की गई है, वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि इससे पूर्व भी बदमाश साखन नहर के समीप ढाबे पर कई बार धावा बोलकर संचालक समेत ट्रैक्टर ट्राली चालक व ग्रामीणों को आतंकित कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। लेकिन आज तक पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हो सकी। बदमाशों के आतंक के चलते हाईवे पर ढाबे चलाने वाले संचालकों में भय बना हुआ है।