{"_id":"5b786c9242c79246664215e2","slug":"21534618770-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में दो पक्षों में तनातनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में दो पक्षों में तनातनी
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। गांव छछरौली में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में पेड़ काटने को लेकर तनाव बना हुआ है। एक पक्ष की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों के कटान को रुकवा दिया है।
भोपा क्षेत्र के गांव छछरौली में मथन सिंह पुत्र ब्रह्म सिंह व जगत सिंह पुत्र सुखबीर सिंह दो पक्षों में सन 1989 से जमीन के विवाद चला आ रहा है। जमीन पर कब्जे को लेकर 1991 में दोनों पक्षों में झगड़े के दौरान गोली चली थी। जिसमें रविंद्र पुत्र ब्रह्म सिंह, सुभद्रा पत्नी रविंद्र की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं एक पक्ष के मथन सिंह, कृष्णा, अमित व ब्रह्मसिंह और दूसरे पक्ष के जगत सिंह, महकार सिंह, जगदीश आदि घायल हो गए थे। जिसको लेकर दोनों पक्षों में जमीन के कब्जे को लेकर विवाद चला आ रहा है। वहीं 24 जून 2018 को जगत सिंह पक्ष ने गन्ने की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला कर जोत दिया था। जिसको लेकर भोपा पुलिस ने इनके विरुद्ध जानलेवा हमला करने और फसल नष्ट करने को लेकर नामजद मुकदमा दर्ज किया था। भोपा थाने में मथन सिंह, सन्नी तथा अमित कुमार ने जगत पक्ष के लोगों पर 30 बीघा जमीन पर लगे पेड़ों को काटने को लेकर शिकायत करते हुए एसडीएम जानसठ, सीओ भोपा, भोपा थाना प्रभारी को तहरीर देकर पेड़ो के कटान रोके जाने की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर पेड़ों के कटान को रुकवा दिया है। पुलिस ने मौके पर जाकर पेड़ों से भरी ट्रॉली को खाली कराकर पेड़ों को कब्जे में ले लिया। उधर, थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि मथन सिंह पक्ष का जितेंद्र चार साल से फरार चल रहा है। जिस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया है।