फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता को गंग नहर में फेंकने वाले तीन आरोपी जेल भेजे

विवाहिता को गंग नहर में फेंकने वाले तीन आरोपी जेल भेजे

Fri, 13 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को गंग नहर में फेंकने वाले तीन आरोपी जेल भेजे
पुरकाजी। दो सप्ताह पूर्व विवाहिता के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर गंगनहर में फेंकने मामले में पुलिस ने नामजद तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 25 जून को उत्तराखंड के कसबा लक्सर निवासी विवाहिता हशरूबा को कुछ लोगों ने इलाज कराने के बहाने घर से ले जाकर उसके साथ मारपीट की और उसे घायल अवस्था में ग्राम तुगलकपुर के निकट गंग नहर में फेंक दिया था। जिसमें पुलिस ने गत 27 जून को विवाहिता के पिता उमरदीन निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी हरिद्वार उत्तराखंड की तहरीर पर विवाहिता के ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध कातिलाना हमले सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे इलियास व मोटा उर्फ यूसुफ निवासी ग्राम लक्सर व उस्मान निवासी ग्राम नहनपुर सुठारी लक्सर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


भेद खुल जाने के डर से मासूम को नदी में फेंका
पुलिस के अनुसार विवाहिता का पहले पति से तलाक हो जाने पर उसका दूसरा निकाह हुआ था, जिससे उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। उनमें अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके चलते ही आरोपियों ने विवाहिता को मारने की योजना बनाई थी। जिस वक्त विवाहिता के साथ मारपीट की गयी थी। उस वक्त पहले पति का चार वर्षीय मासूम बेटा हयात भी उसके साथ था। जिसे आरोपियों ने गंग नहर किनारे बैठा दिया था ,जिसने अपनी मां के साथ हुई मारपीट व उसे गंग नहर में डाल देने की घटना को देखा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि जब वह बच्चे को वापस लेकर घर जा रहे थे, तो बच्चे ने कहा कि तुम लोगों ने मेरी मां को मार दिया है, मैं घर जाकर सबको बताउंगा। जिससे वह लोग घबरा गए और भेद खुल जाने के डर से बच्चे को लक्सर के निकट बनी नदी में फेंक दिया, जिसका अभी तक शव नहीं मिल पाया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों द्वारा दिए गए ब्यानों के आधार पर मुकदमे में हत्या धारा बढ़ा दी गयी है और बच्चे का शव बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बिलख बिलख कर रोया बच्चे का पिता
आरोपियों के गिरफ्तार हो जाने की जानकारी मिलने पर विवाहिता का पूर्व पति और बच्चे का पिता हनीफ पुत्र यामीन निवासी ग्राम भीकमपुर उत्तराखंड भी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच गया। बच्चे को नदी में फेंक देने की जानकारी मिलते ही बिलख-बिलख कर रोने लगा ,जिसे उसके परिजनों ने बामुश्किल शांत कराया। बच्चे के पिता ने बताया कि जब तलाक हुआ था तब तय हुआ था कि पांच वर्ष को होते ही बच्चा उसके पिता को सौंप दिया जाएगा। लेकिन पांच वर्ष को होने से पहले ही जालिमों ने मेरे जिगर के टुकडे को मेरे से छीन लिया है, अल्लाह इन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed