फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टेंपू चालक पर हमला किया

टेंपू चालक पर हमला किया

Sun, 24 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
टेंपू चालक पर हमला किया
टेंपू चालक पर हमला किया
विज्ञापन

छपार। हाइवे पर टैंपू चालक को सवारी उतारते समय युवकों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
कस्बा निवासी आसिफ छपार से मुजफ्फरनगर तक टेंपू चलाता है। शनिवार को टेंपू में सवारी भरकर मुजफ्फरनगर से छपार आ रहा था। बिजोपुरा चौराहे पर वह टेंपू से सवारी उतार रहा था, तभी बिजोपुरा के आधा दर्जन युवकों ने आसिफ पर बेवजह ही हमलाकर कर के लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित टेंपू चालक ने अज्ञात में हमलावरों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हादसे में महिला समेत तीन घायल
भोपा। सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। रहकड़ा निवासी अजय व बेहड़ा थ्रू निवासी अंजली तथा नीता बाइक से शादी के सामान की खरीदारी करने मुजफ्फरनगर जा रहे थे। रहकड़ा पुलिया के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से तीनों को चोटें आईं, जिन्हें भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोलानी नदी से रेत खनन करते तीन पकड़े
भोपा। शुक्रताल में सोलानी नदी से रेत खनन कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली भी अपने कब्जे में ले ली है।
शुक्रताल चौकी प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने बताया कि सोलानी नदी से रेत खनन की शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने मौके से रेत खनन करते हुए तीन लोगों सलमान, कल्लू, रिजवान निवासीगण सुभाष चौक भोकरहेड़ी को गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध खनन की धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली भी कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकरोड पर कब्जा किया
भोपा। किसानों ने चकरोड पर हो रहे अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव निरगाजनी निवासी अनुज, ऋषिपाल, महक सिंह, कपिल, प्रदीप, राजेंद्र ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि गांव के ही एक युवक ने खेतों पर जाने वाली चकरोड पर अवैध कब्जा कर रखा है। बार बार कहने के बाद भी चकरोड को कब्जा मुक्त नहीं कर रहा है। चकरोड पर अवैध निर्माण भी कर रहा है। पुलिस ने प्रार्थनापत्र लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अब की बार भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी
भोपा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने कहा कि 2019 में भी केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी। भोकरहेड़ी में आयोजित कार्यक्रम पुनरीक्षण मतदान अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ विजय बहादुर पाठक ने किया। कार्यक्रम के बाद भोपा में नमामि गंगे के सदस्य डॉ वीरपाल निर्वाल के आवास उनका स्वागत किया गया। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि आने वाला समय भी भाजपा का ही होगा। बूथ अध्यक्षों को नए मतदाता बनाने का आग्रह किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, पंकज माहेश्वरी, प्रदीप, बेदवीर, ब्रजवीर, मनोज, संजय कौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed