फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसान के खाते से लाखों निकाले, मुकदमा दर्ज

किसान के खाते से लाखों निकाले, मुकदमा दर्ज

Sun, 03 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
किसान के खाते से लाखों निकाले, मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। एक किसान के खाते से बैंक मैनेजर व कर्मचारियों ने लाखों रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। शाहपुर के ग्राम मीरापुर निवासी धर्मपाल ने यह मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि सेंट्रल बैंक के मैनेजर व कर्मचारियों ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए उसके खाते से 3.75 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फर्जी नियुक्ति देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
मुजफ्फरनगर।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहड़ी निवासी सुखपाल सिंह पीआरडी के जवान ने कई लोगों को आश्वासन दिया था कि वह रुपये देकर उनकी नियुक्ति विकास भवन में करा देगा। सुखपाल ने कई लोगों से लाखों रुपये की रकम ले ली थी और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिए थे। युवक जब नियुक्ति पत्र को सीडीओ के पास लेकर पहुंचे, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ था। इस मामले में सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी मौहम्मद कासिम को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। मौहम्मद कासिम ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घर में घुसकर मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव सादपुर निवासी अल्लाबंदा ने बताया कि उसका पुत्र व पत्नी बाइक से आ रहे थे। गांव में उनकी बाइक जुल्फिकार से टकरा गई। इसी बात को लेकर जुल्फिकार अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस आया और उसके तथा परिजनों के साथ मारपीट की। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आबकारी निवासी पूजा प्रिय मजदूर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके बच्चे उत्कर्ष और मोक्ष एक स्कूल में खेल रहे थे। उसकी चचेरी सास आदि ने उसके बच्चों के साथ मारपीट की। शिकायत करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट लगने से छह जानवरों की मौत
मुजफ्फरनगर। विद्युत तार टूटकर पानी के गड्ढे में गिर जाने से करंट आ गया और वहां पानी पीने के लिए पहुंचे छह जानवर करंट की चपेट आने से मर गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला के रामलीला ग्राउंड में बिजली का तार टूटकर एक गड्ढे में गिर गया। जिसके चलते गड्ढे के पानी में करंट आ गया। इसी दौरान वहां पर घूम रहे मोहल्ले के ही शांतनु के छह जानवर गड्ढे में पानी पीने के लिए पहुंचे, तो वह करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।


मोबाइल की दुकान में आग लगी
फोटो...
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकड़ा गांव में रविवार रात एक दुकान में अचानक आग लगने से हजारों की कीमत का सामान, मोबाइल फोन आदि जल गए। सूचना पर फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बताया गया है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। पीडित रोहित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed