फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सेल्स टैक्स टीम ने व्यापारी का लाखों को माल पकड़ा

सेल्स टैक्स टीम ने व्यापारी का लाखों को माल पकड़ा

Thu, 17 May 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सेल्स टैक्स टीम ने व्यापारी का लाखों को माल पकड़ा
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने लाखों का माल पकड़ा
विज्ञापन

खतौली। रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग की टीम ने व्यापारी के ट्रेन से उतारते ही लाखों रुपये कीमत का माल पकड़ लिया। जांच पड़ताल में पता चला कि व्यापारी बिना बिल के चोरी से माल ट्रेन से लाया है। व्यापारियों ने स्टेशन पर पहुंचकर हंगामा भी किया, लेकिन टीम ने छोड़ने से इंकार कर दिया। टीम ने व्यापारी का सभी माल जब्त कर लिया है।

मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी व्यापारी प्रदीप पुत्र बुधप्रकाश जूते की दुकान करता है। बुधवार को व्यापारी प्रदीप दिल्ली से खरीदकर करीब दो लाख रुपये की कीमत के जूते और चप्पलों का माल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से लाया। व्यापारी द्वारा बिना बिल के माल लेकर आने की शिकायत वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर राकेश प्रताप राज से की थी। एडिशनल कमिश्नर को पता चला कि व्यापारी बुधवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से माल लेकर आ रहा। एडिशनल कमिश्नर टीम को साथ लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन पर जीआरपी को साथ लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। शाम के समय दिल्ली से चलकर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे स्टेशन पर रुकी। ट्रेन से व्यापारी ने सामान उतार लिया। सामान उतारने के बाद टीम ने छापा मारकर माल को अपने कब्जे में ले लिया। एडिशनल कमिश्नर ने व्यापारी से माल खरीद का बिल मांगा तो वे नहीं दिखा सके। माल पकड़ने की खबर नगर के व्यापारियों को लगी तो वे एकत्र होकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर व्यापारियों ने माल पकडने का विरोध करते हुए हंगामा भी किया। एडिशनल कमिश्नर राकेश प्रताप राज ने कहा कि व्यापारी माल का बिल लाकर दिखा दें, माल उनको वापस कर दिया जाएगा। टीम व्यापारी का सभी सामान अपने कब्जे में लेकर साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed