{"_id":"5aac12fb4f1c1bc4758b5b86","slug":"21521226491-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों में मारपीट, गालियां चली, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाइयों में मारपीट, गालियां चली, एक गिरफ्तार
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खतौली।
जमीन के बंटवारे के विवाद में भाइयों में मारपीट के बाद गोलियां चल गई। इससे गांव में अफरातफरी गच गई। पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया।
गांव रामनगर में रविंद्र, राजबीर और वीरेंद्र पुत्रगण भंवर सिंह जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की रात को मारपीट हो गई। इसके बाद तीनों भाइयों में गोलियां भी चली। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीरेंद्र को पकड़ लिया, जबकि बाकी दो भाई फरार हो गए। पुलिस ने वीरेंद्र के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। इसके बाद उसका चालान कर जेल भेज दिया। उधर, आरोपी वीरेंद्र की पत्नी का कहना है कि उसके पति का कोई झगड़ा नहीं हुआ था। रविंद्र और राजबीर में जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। रविंद्र ने गोली चलाई थी। इसके बाद रविंद्र गांव से फरार हो गया। पुलिस ने उसके पति को बिना जांच पड़ताल के जेल भेज दिया है।